फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन का दुरुपयोग न हो: सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी धन का दुरुपयोग न हो : वीरेंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि विकास की योजनाओं में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। सभी विभाग समय से अपने विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करें। जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकासपरक कार्यों को गति दें।
विज्ञापन

विकास भवन में सभी विभागों ने विधानसभा में उठे प्रश्नों के उत्तर समय से दिए हैं, यह जानकारी समिति को दी गई। सभापति एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अपराध की जननी अवैध शराब का अवैध कारोबार रोका जाए। अवैध शराब रोकने के लिए प्रवर्तन कार्यों मे तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए। निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाने और निकाय क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शी प्रक्रिया होनी चाहिए। विकास कार्य समय सीमा के अंतर्गत तथा मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। सभी विभाग यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनकी जमीन पर कहीं अवैध कब्जे और अतिक्रमण न हों, यदि कहीं अवैध कब्जे की शिकायत है तो उसे तुरंत हटवाएं। सदस्यों द्वारा चिकित्सा, जिला पंचायत, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, नेडा, डीआरडीए सहित सभी विभागों की गहनता से समीक्षा की गई। सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने सभापति और सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभापति और समिति के सदस्यों के निर्देशों का पालन होगा। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, आशु मलिक, महमूद अली और अधिकारी जेएस वाजपेयी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें