फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कोतवाली का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी कोतवाली का किया घेराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टेंपू चालक की बरामदगी की मांग को लेकर उसके परिजनों ने नईमंडी कोतवाली का घेराव किया। अलमासपुर निवासी टेंपू चालक रोहताश बीते एक माह से लापता है, जिसकी नई मंडी पुलिस को सूचना भी दे दी थी, मगर अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी। परिजनों को उसके साथ अनहोनी होने की आशंका है। मंगलवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नईमंडी कोतवाली का घेराव किया। प्रभारी निरीक्षक से मिलकर युवक की बरामदगी की मांग की। आरोप लगाया कि जिस पर शक जाहिर किया था, वह भी भूमिगत हो गया है और देखने लेने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।

नलकूपों से बिजली तार चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र बदमाशों ने कई किसानों के नलकूप से करीब ढाई हजार मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया। बिजली विभाग की ओर से इस मामले में शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाली पर दर्ज कराते हुए शामली रोड बिजलीघर के जेई नीरज शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने पीनना के जंगल में स्थित किसान ब्रजपाल व घनश्याम के नलकूपों से 630 मीटर तार चोरी कर लिया। इसके अलावा लकड़संधा में किसान रघुवीर के नलकूप से भी 1800 मीटर तार चोरी कर लिया है। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नकली शराब बनाते दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मेघा खेड़ी के जंगल में छापा मारकर नकली शराब बना रहे एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा शराब के पव्वों और यूरिया आदि सामान मिला है। नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि मेघाखेड़ी के जंगल में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा, जहां तीन लोग यूरिया से शराब बना रहे थे। दो लोग मौके से भाग गए, जबकि मनोज निवासी चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए आरोपी भूरा उर्फ उदयवीर और सुशील निवासीगण मेघाखेड़ी है. जिनकी तलाश की जा रही है।

शराब पीकर उत्पात मचाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एक होटल के सामने शराब पीकर हंगामा कर रहे वैभव निवासी जाट कालोनी, शलभ निवासी जवाहर कालोनी व अंकुर गर्ग निवासी प्रेमपुरी को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।

बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीना
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के अंबेडकर कालोनी निवासी जोनी से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसका फोन आया तो वह बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


युवती का अपहरणकर्ता दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी से युवती का अपहरण करने के आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा है। कृष्णापुरी के सुमित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हरियाणा के कैथल निवासी कृष्णा पुत्र श्रीपाल यहां दक्षिणी कृष्णापुरी में मामा के पास रहता था। वह 18 दिसंबर को वह उसकी नाबालिग बहन को बहका फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने 22 दिसंबर में कैथल में दबिश दी और अपहृत निशा को कैथल की कचहरी से बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कांधला पुलिस ने दबिश दी
मुजफ्फरनगर। शामली जिले के कांधला थाने की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दीदाहेड़ी निवासी खालिद की तलाश में दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें