फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बनेगी छात्रों की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। नए साल पर छात्र अपनी सरकार का चुनाव कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद कालेजों ने चुनावी कार्यक्रम तय कर दिया है। तीनों कॉलेजों में पांच जनवरी को नामांकन कराए जाएंगे, जबकि आठ जनवरी को छात्रसंघ के लिए मतदान होगा। कालेजों में चुनावी तिथियां घोषित होते ही छात्र संगठनों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2012 से एसडी डिग्री, डीएवी कालेज और चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके हैं, जबकि तत्कालीन सपा सरकार ने प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव कराए थे। जनपद 2013 में दंगा भड़कने से हालात बदल गए, ऐसे में प्रशासन, कालेजों ने छात्रसंघ चुनाव कराने से हाथ खड़े कर दिए। मौजूदा समय में सीसीएसयू के साथ तमाम कालेजों में चुनाव होने से जिले में भी युवा रालोद, एबीवीपी के कार्यकर्ता एक सप्ताह से चुनाव पर हंगामा कर रहे थे। बुधवार को प्रशासन ने कॉलेजों के प्राचार्यों से वार्ता कर छात्रसंघ चुनाव पर रास्ता साफ कर दिया। प्रशासन की मंजूरी के बाद कॉलेजों ने भी चुनाव कराने की हामी भर दी है। इसके लिए कॉलेजों ने चुनावी तिथियां घोषित कर दी। दिलचस्प यह है कि तीनों कॉलेजों में एक ही दिन नामांकन और मतदान किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। नववर्ष पर कॉलेजों में छात्र अपनी सरकार चुनेंगे। एसडी कालेज के प्राचार्य एससी वार्ष्णेय, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य पीके गुप्ता, छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य नरेश मलिक ने चुनावी प्रपत्र पर मुहर लगा दी है।

21 से 23 तक जमा होगा शुल्क
मुजफ्फरनगर। कॉलेजों ने छात्रसंघ चुनाव के लिए 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक शुल्क जमा किया जाएगा। हालांकि चुनाव लड़ने वाले छात्र को कॉलेज की ओर से एनओसी, फीस स्लिप के साथ अन्य अपने प्रमाण-पत्र रखने होंगे। छात्र संघ शुल्क जमा कराने के लिए 10 रुपये का शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर युवा रालोद के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान हंगामा हुआ। मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी ने चुनाव तिथि जारी होने तक धरना देेने की चेतावनी दी। तभी रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर कादियान, राहुल राणा, राजेश कश्यप, ओमकार बालियान आदि ने छात्रों को चुनावी तिथियों की जानकारी दी, तब जाकर छात्र धरने से उठे। इस दौरान विदित प्रधान, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, नितेश चौधरी, रीगल विजयवादी, अश्वनी चौधरी, शरद चौधरी, विक्रांत, राहुल, शुभम, अविश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्तयह हैं चुनावी तिथियां:
5 जनवरी------नामांकन, दोपहर एक बजे तक।
5 जनवरी------नामांकन पत्रों की जांच, शाम चार बजे तक।
6 जनवरी------नाम वापसी, दोपहर एक बजे तक।
6 जनवरी------अंतिम सूची का प्रकाशन, शाम चार बजे तक।
8 जनवरी-------मतदान, सुबह नौ से ढाई बजे तक।
8 जनवरी--------मतगणना, ढ़ाई बजे के बाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें