पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पानीपत-खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर अतिक्रमण हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को उमाशंकर शर्मा व जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने एसडीएम श्याम अवध चौहान व सीओ एसकेएस प्रताप को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर ई रिक्शा चालकों द्वारा आने जाने वालों से दुर्व्यवहार किया जाता है तथा जाम की स्थिति बनी रहती है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसएसआई लेखराज सिंह, एसआई कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर पानीपत खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर खड़े ई रिक्शा चालकों व ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर लाठी फटकार कर अतिक्रमण हटवा दिया।