फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में दंपति समेत चार घाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दंपति समेत चार घायल
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक घायल को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव लखनौता चौराहा निवासी नेथराम सिंह रविवार शाम को अपनी पत्नी बबीता के साथ किसी कार्य से मुजफ्फरनगर जा रहा था। हाईवे पर बरला-छपार के बीच ताजपुर की पुलिया पर सामने से रांग साइड से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे नेथराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी भी घायल हो गई। दूसरी बाइक सवार शिवपाल और धमेंद्र गांव ढिंढावली थाना तितावी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने नेथराम को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोश पड़ी मिली महिला
छपार (मुजफ्फरनगर)। बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया।
छपार थाना क्षेत्र गांव बरला में बसेड़ा मार्ग पर शराब के ठेके के पास स्थित धर्मवीर सिंह के खेत में एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पूछताछ में बबली पत्नी रामनिवास निवासी गांव नसीरपुर थाना तितावी बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जायेगी। परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें