फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का लाल अब ‘लेफ्टिनेंट’

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान का लाल बन गया लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
भारतीय सेना एकेडमी में हुई पास आउट परेड में आदर्श कॉलोनी के गोपाल ने भी मुकाम हासिल किया है। किसान का बेटा गोपाल बालियान सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। पिता एक छोटे से किसान है, लेकिन बेटे को ऊंचाइयों पर पहुंचाने की उनकी लगन शनिवार को सार्थक हो गई। दादा सोहनवीर सिंह से लेकर परिवार ने गोपाल की कामयाबी पर जश्न मनाया।
आदर्श कालोनी निवासी विनोद कुमार पांच बीघा भूमि के किसान है, जबकि पत्नी बीरबाला देवी देहरादून में नर्सिंग विभाग में तैनात हैं। बड़ी बेटी अन्नू के हाथ पीले करने के बाद इकलौते बेटे गोपाल बालियान को परिवार ने देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। बचपन से होनहार गोपाल हर अपने परिवार के सपने को लेकर जिया और आगे बढ़ता गया। वर्ष 2012 में एसडी पब्लिक स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर देहरादून का रुख किया। यहां पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में केमिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक डिग्री हासिल की। लगन और मेहनत के बल पर वर्ष 2016 में लेफ्टिनेंट की परीक्षा देकर भारतीय सैन्य एकेडमी (आइएमए) में चयनित हुआ। इसके बाद गोपाल के सपनों को कामयाबी के पंख लग गए। ट्रेनिंग के बाद शनिवार को आइएमए में पास आउट परेड हुई, जिसमें गोपाल बालियान सेना में लेफ्टिनेंट बना है। इससे परिवार में जश्न का माहौल है। उधर, लेफ्टिनेंट बने गोपाल कहते हैं कि देश सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इसके लिए उन्हें हमेशा दादी स्वर्गीय भगीरती और माता बीरबाला ने प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों, रिश्तेदारों के घनघनाएं फोन
मुजफ्फरनगर। गोपाल की सफलता पर परिवार के साथ दोस्तों, रिश्तेदारों ने भी जश्न मनाया है। रिश्तेदारों और दोस्तों ने फोन कर गोपाल को शुभकामनाएं दी है। वहीं, कालोनी में भी गोपाल की कामयाबी पर मिठाईयां बांटी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें