सर्दी से घर में कैद हुए लोग
मुजफ्फरनगर। जिले में एक सप्ताह से ठंड लगातार बनी हुई है। लोग सुबह और शाम में थर-थर कांप रहे हैं। तापमान लगातार पांच डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना है। ठंड के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सुबह दस बजे तक का आलम ये है कि सड़के सुनसान पड़ी रहती है। बाजार भी देर से खुल रहे है। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
पहाड़ों में पड़ रही बर्फ का मैदानी क्षेत्रों में सीधा असर पड़ रहा है। एक सप्ताह से लगातार शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान यहां पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है। शनिवार और रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम में ठंड इतनी ज्यादा है कि आम आदमी जल्द ही अपने घरों में चला जाता है। सुबह को लोग देर से उठ रहे हैं। सर्वाधिक ठंड सुबह के समय में पड़ रही है। आम जनजीवन ठंड से पूरी तरह प्रभावित हुआ है। यातायात व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। सुबह के समय रोडवेज की बस अड्डे पर भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। रेलवे स्टेशन की भी यही स्थिति है।