फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्म के खिलाफ बुलंद करो आवाज: मौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जुल्म के खिलाफ बुलंद करो आवाज: मौलाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव चितौड़ा में हुई मरहूम सफर हुसैन की मजलिस में मौलाना ने खिताब फरमाया कि जालिम कितना बड़ा ताकतवर क्यों न हो, उसके खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें। एकता और आपस में भाईचारा कायम करने से ही मुश्किलें हल होंगी।
विज्ञापन

लखनऊ से आए मौलाना बिलाल काजमी ने खिताब फरमाया कि हजरत इमाम हुसैन के बताए रास्तों पर जिंदगी गुजारे। उन्होंने दीन-ए-इस्लाम और इंसानियत के लिए कुर्बानी दी। साथ ही उन्होंने सीख दी कि जुल्म के खिलाफ कभी मत झुको। हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करें और जालिमों का सामना करे। मौलाना ने आपसी एकता और सौहार्द पर जोर दिया। मजलिस में मरसिया ख्वानी आदिल असगर ने की। मजलिस में लोगों ने शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान गुलाम जफर, गुलाम बाकर, अली जाफर, शब्बू अजादार, डॉ हसन मेंहदी, फिरोज हैदर, मोहम्मद जाफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें