फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ मंडल की रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य होने के कारण मंगलवार को कई ट्रेनों के पहिए थमे रहेंगे। खतौली-मंसूरपुर और जड़ौदा के बीच अंडरपास के लिए गेट का कार्य किया जाना है। इस वजह से इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे आम यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-टपरी वाया मेरठ मंडल के रेलवे ट्रैक पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर नॉर्दन रेलवे बोर्ड ने पहले ही ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की थी। मंगलवार को इस मार्ग पर मेगा ब्लॉक रखा गया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। मंगलवार को खतौली-मंसूरपुर और जड़ौदा के बीच अंडरपास गेट के लिए निर्माण कार्य होगा। इसके लिए ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा, जिसके कारण इंटर सिटी एक्सप्रेस दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस (14521-22) अप और डाउन के साथ दिल्ली-अंबाला पैसेंजर (64561-62) अप और डाउन, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर (54472), कालका-दिल्ली पैसेंजर (54304) और दिल्ली-सहारनुपर पैसेंजर (64559) को रद्द रहेंगी। इसकी स्टेशन पर सूचना चस्पा की गई है। उधर, सोमवार को कोहरे के कारण कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट स्टेशन पहुंची। इससे आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें