फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी त्योहार मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी त्योहार मनाया
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे एवं देहात में देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी-सालिग्राम विवाह पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में शाम के वक्त देव पूजन किया। किसानों के लिए ईख की छिलाई की शुरुआत की परंपरा इसी दिन से है। बिरालसी, दूधली, कुटेसरा, बधाई कलां आदि गांव में देवोत्थान एकादशी पर उत्सव सा नजारा था। बिना मुहूर्त के शादियां होने की वजह से चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर प्राइवेट बसों की किल्लत के कारण परेशानी उठानी पड़ी।

देश की एकता की शपथ दिलाई
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने थाने एवं चौकियों केे तमाम पुलिसकर्मियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। एसएसआई कालीचरण तोमर, कस्बा प्रभारी नरेश भाटी, बिरालसी प्रभारी वचन सिंह, सुनिल शर्मा, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों का दबदबा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बागपत के जोहड़ी गांव में जनपद स्तरीय शूटिंग रेज प्रतियोगिता में चरथावल के सैनिक शूटिंग रेज के चार निशानेबाजों को गोल्ड मेडल और दो को सिल्वर मेडल मिला। सादिक चौधरी, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह, आदित्य सैनी, शैली सैनी और देवा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें