फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रैली में जाएंगे तीस हजार बसपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रैली में जाएंगे तीस हजार बसपाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी 18 सितंबर को मेरठ में रैली कर रही है। इस रैली को बसपा अध्यक्ष मायावती संबोधित करेंगी। रैली की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिले से 30 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता रैली में जाएंगे। बैठक में जोन प्रभारी प्रेमचंद गौतम, कुलदीप बालियान, जोन इंचार्ज ऋषिपाल गौतम, सत्यप्रकाश, चांद सिंह कश्यप, जगपाल सिंह, विकास कुमार, पूर्व विधायक अनिल कुमार, लोकसभा प्रभारी रविंद्र गुर्जर, शिवान सैनी, राकेश शर्मा, रविंद्र गौतम, पुष्पांकर पाल, पप्पू गौतम, जियाउर्रहमान, ब्रिजेश, सचिन प्रजापति, संजय, रवि, बबलू कुमार, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार, अनिल बिहारी, अमित कुमार, रमेश भारती, निर्मलदास, रघुवीर कश्यप, संजीव, विक्रांत खटीक, अमरपाल, जमील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन


भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में भैसाना चीनी मिल से किसानों का भुगतान कराने की मांग की गई है।
हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले की सभी चीनी मिलें भुगतान कर चुकी है, केवल भैंसाना मिल ने ही भुगतान नहीं किया है। प्रदेश सरकार को मिल मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। चीनी मिल पर इस समय 116 करोड़ बकाया है।

पांच घंटे गायब रहेगी आधे शहर की बिजली
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता विद्युत अवनीश कुमार ने बताया कि महावीर चौक की 33 केवी लाइन ओवरलोड होने के कारण डबल सर्किट बनाने का काम चल रहा है। इसी के चलते पांच सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक खालापार, किदवईनगर, आवास विकास, सरकुलर रोड, रेलवे रोड, कलक्ट्रेट, पुलिस लाईन, साकेत, जाट कालोनी, पुरुषार्थ कालोनी, धर्मपुरी आदि की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन


रामलीला का झंडा निकाला गया
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर ने ध्वज स्थापित किया। इससे पहले क्षेत्र में बैंडबाजों के साथ झंडा यात्रा निकाली गई। बृजेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चार कर पूजन कराया। यज्ञमान विनोद गुप्ता रहे। इस अवसर पर अनिल ऐरन, गोपाल चौधरी, विकल्प जैन, सुरेंद्र संगल, प्रमोद गुप्ता, अनिल गोयल, विजय मित्तल, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, सुबोध जैन, सुरेंद्र गंगल, प्रमोद गुप्ता, अनिल गोयल, विजय मित्तल, प्रवीण गर्ग, राकेश गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें