फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैमर से जाम हो गए जनता के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैमर से जाम हो गए जनता के मोबाइल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल के जैमर से आसपास की कालोनियों के मोबाइल जाम हो गए हैं। शिवपुरी, द्वारिकापुरी और गांधी कालोनी के जेल से 500 मीटर तक की दूरी के मोबाइल काम नहीं करते हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एडीएम वित्त को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जेल में करोड़ों की लागत से जैमर लगाए गए हैं, जिससे जेल में बंद कैदी मोबाइल पर बात न कर सकें। जिला जेल की 500 मीटर की परिधि में आने वाले घनी आबादी के मोहल्ला शिवपुरी, द्वारिकापुरी और गांधी कालोनी में मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। मोबाइल फोन के अलावा इंटरनेट ठप हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। जेल में अपराधी किस्म के लोग बंद हैं, ऐसे लोगों का ही इनके पास आना-जाना रहता है। जैमर के असर को जेल तक ही सीमित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अनिता गर्ग, रोशनी विश्वकर्मा, अलका शर्मा, रुपम शुक्ला, मनीषा सैनी, सरोज अग्रवाल, सुनीता माहेश्वरी, मधु माहेश्वरी, छवि, मंजू गुप्ता, सुनीता सैनी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें