मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के गोलोकधाम में राधा-कृष्ण की पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए। पालकी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। महिलाओं और बच्चों ने उन मार्गों पर फूलों की वर्षा कि जिन से पालकी यात्रा गुजरी। गोलोकधाम से शुरू हुई पालकी यात्रा गांधी कालोनी के मुख्य मार्गों से होकर निकली। पालकी यात्रा के साथ ही गोलोकधाम में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। वृंदावन के आए राधामोहन दास ही प्रतिदिन कथा करेंगे।
अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 222 वी पुण्य तिथि मनाई। मिशन पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। अहिल्या बाई चौक पर मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। चिकित्सा शिविर में डॉ योगेंद्र कुमार, डॉ गौरव जैन, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ रविंद्र पाल, डॉ नरेंद्र पाल, डॉ योगेश कुमारी, डॉ नेहा पाल ने मरीजों का परीक्षण किया। संजय धनगर, शिवकुमार धनगर, प्रमोद भारती, प्रदीप, अरविंद, बिजेंद्र, रामकुमार, संदीप, विमल आदि रहे।
कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौतों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। सर्राफा चौक पर निकाले गए कैंडल मार्च में शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, बिलकिस चौधरी, तारिक कुरैशी, महफूज राना, हरीश भूषण, शारदा शर्मा, मोहम्मद फिरोज, अजीम सिद्दीकी, गोपाल शर्मा, राजकुमार कश्यप, अहसान, मुकुल शर्मा, सुदेश देवी आदि शामिल रहे।
रामलीला का ध्वज पूजन हुआ
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कालोनी में शक्ति क्लब द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला का ध्वज निकाला गया। ध्वजारोहण पूजन में मुख्य संरक्षक बिजेंद्र गोयल, राजकुमार नरुला रहे। बिजेंद्र पाल, राजीव दीक्षित, राजेंद्र, नीरज शर्मा, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।