फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो माह से वेतन नहीं मिलने और नये नियम के अनुसार वेतन का निर्धारण नहीं होने पर शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए का घेराव किया। शिक्षकों ने लेखाधिकारी के सामने ही बीएसए से कहा कि वह मामले को गंभीरता से लें। बीएसए ने आश्वस्त किया कि सभी को नियमानुसार ही वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन निर्धारण नहीं होने के कारण दो माह से जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। जून और जुलाई का वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए को कार्यालय में ही घंटों घेरे रखा। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए बीएसए ने लेखाधिकारी को भी मौके पर बुला लिया। शिक्षक मांग कर रहे थे कि वेतन निर्धारण को लेकर जो दिक्कत आ रही है, उसे वह अपने स्तर से दूर करें। बीएसए ने बार-बार एक ही बात कही कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार सभी शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा। नियमानुसार सभी का वेतन निर्धारित किया जा रहा है। वेतन में हो रही देरी पर शिक्षक खास नाराज थे। वेतन निर्धारण में देरी के लिए भी विभाग को जिम्मेदार ठहराया। बीएसए चंद्रकेश यादव ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही वह शिक्षकों की इस समस्या का निराकरण करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें