फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत जनसंघ कालीन पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी। उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सोमवार को रुड़की रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ रहे। भाजपा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश में मनाए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाली संगोष्ठियों पर चर्चा की गई। अरुण वशिष्ठ ने कहा कि ये संगोष्ठियां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को लेकर होंगी। उन सभी को पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र और जिलेवार कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला प्रमुख के साथ ही क्षेत्रीय कमेटियों का गठन किया गया है। श्रीमोहन तायल को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर जिलों का प्रभारी बनाया गया है। प्रवीण शर्मा जिला संयोजक रहेंगे। उनकी टीम में सुनील सिंघल, धर्मेंद्र तायल, नरेश कोरी, संजय गर्ग, बृजेश रस्तोगी, संजय वर्मा, राजीव शर्मा, नमीष गर्ग, अनीता शर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, मुकेश चंदेल को नामित किया गया है। ये संगोष्ठियां 25 से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक जनपद में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें