फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पुंज की तरह हैं अध्यापक: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशपुंज की तरह हैं अध्यापक : राणा
विज्ञापन

मोरना। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि संघर्ष करने से ही सफलता मिलती है। जीवन में फैले अंधकार को मिटाने के लिए शिक्षक प्रकाश पुंज की तरह हैं। इस दौरान किसानों ने मोरना चीनी मिल को पुन: विस्तारीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भागवत नगरी शुक्रताल स्थित जाट धर्मशाला में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के बैनरतले तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक संघ की ओर से मुख्य मुद्दा पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों का पुन: समायोजन आदि मांगों के समाधान के लिए मंत्री ने लखनऊ में शिक्षक संघ को आमंत्रित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता अमित राठी, चेयरमैन राजीव चौधरी, हरेंद्र शर्मा, रामपाल चौधरी, प्रधान यशपाल सिंह, फोंदी, चेयरमैन विनोद शर्मा, प्रधान बुद्धराम चौहान, डॉ शिवकुमार, विकास आदि ने दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना की स्थिति को सुधारने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सम्मेलन में लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, कानुपर, झांसी, चित्रकुट, मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, आदि मंडलों से आए प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में अवधेश मिश्र, गजेंद्र वर्मा, भगुनाथ सिंह, सतेंद्र, पंकज माहेश्वरी, मगनवीर, सुधीर, संजीव अग्रवाल, कृष्णपाल मलिक, अनुज शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें