फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज पर यातायात बंद होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गंगा पर बने बैराज के पुल के गेट नंबर 14 के पास का टॉप स्लैब क्षतिग्रस्त होने के कारण बैराज पर भारी यातायात का संचालन बंद कर दिया गया है। हल्के वाहनों का संचालन अभी जारी है। अचानक बस और ट्रक समेत भारी यातायात का आवागमन रोक दिए जाने से मीरापुर क्षेत्र में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, एआरएम ने बताया कि जब तक बैराज से यातायात का संचालन शुरू होगा, तब तक मुजफ्फरनगर से रोडवेज बसों का संचालन गंगा बैराज तक किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर और बिजनौर को जोड़ने वाले गंगा बैराज के पुल के गेट नंबर 14 के पास टॉप स्लैब का हिस्सा शुक्रवार शाम को अचानक क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे देखते हुए ऐहतियातन बैराज से ट्रक, बस समेत भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। अचानक बसों और ट्रकों का आवागमन बंद कर दिए जाने से मीरापुर, देवल आदि क्षेत्र में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैराज पार कर अन्य वाहनों से बिजनौर और मुजफ्फरनगर आया गया। गंगा बैराज के जेई पीयूष कुमार ने बताया कि गेट नंबर 14 का एक टॉप स्लैब क्षतिग्रस्त हुआ है, इसलिए भारी यातायात का संचालन रोक दिया गया है। शनिवार को एक्सपर्ट यहां आकर इसकी जांच करेंगे। जल्द ही क्षतिग्रस्त स्लैब का बनाया जाएगा, तब तक भारी यातायात बंद रहेगे। उधर, बैराज पर भारी यातायात बंद होने से मुजफ्फरनगर से बिजनौर, काशीपुर, नैनीताल, रुद्रपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम, कोटद्वार आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल रोडवेज बसों का संचालन गंगा बैराज तक किया जाएगा। काठगोदाम, रुद्रपुर, काशीपुर आदि स्थानों पर जाने वाली बसों की जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें