फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे में फंसे शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया, शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबहे में फंसे शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया, शनाख्त नहीं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शकरपुर माफी गांव के समीप से होकर गुजर रहे रजबहे में शव के फंसे होने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी पहचान कराने के प्रयास कराए, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शकरपुर माफी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के समीप से होकर गुजर रहे रजबहे में किसी व्यक्ति का शव फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने भी उसकी शनाख्त नहीं की। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शव कहीं पीछे से बहकर आया है तथा उसकी हालत देखने से पता लग रहा है कि वह पिछले काफी दिनों से पानी में बह रहा है। वहीं, पुलिस ने दुकान खाली करने को लेकर आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहेे रमजान, बाबर, मुरसलीन, व शोएब का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें