फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रही होली की धूम, खूब बरसे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रही होली की धूम, खूब बरसे रंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण एवं सामाजिक संस्थाओं में जमकर होली खेली गई। सबने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स में निदेशक पीके जैन ने छात्र-छात्राओं को गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम बढ़ाने का सही त्योहार है। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने होलिका एवं प्रह्लाद की कहानी सुनाई। उन्होंने होली खेलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य सतीश त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्रा वंशिका, विजय, वशु और हर्षित ने मनमोहक नृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किए। रोजी, रिहान, सुमित, मयंक, वंश, अयान, हिमांशु, निखिल, कार्तिक, अरहान, अभिषेक, हिमानी, भूमि धानी, शिवम आदि ने सामूहिक वंदेमातरम का गान किया। ज्योति सैनी ने स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन बताए। संयोजक सुनील त्यागी ने नेताओं पर व्यंग्य किया। ग्राम प्रधान सरवट ऊषा शर्मा के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में भगवान शर्मा, सोहनवीर सिंह, नीरजकांत, उमेश कौशिक, केके शर्मा, सतीश शर्मा, हरपाल शर्मा, शोमेंद्र शर्मा, धर्मपाल, सतेंद्र बालियान, कृष चौहान, मोहित आदि ने जमकर होली खेली। सिविल बार एसोसिएशन के होली मिलन कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक, खजान सिंह चौहान, जिया लाल जैन, बालेश तायल, योगेंद्र मित्तल, डॉ. मीरा सक्सेना, करुणा जैन, जयनंद त्यागी, हंस कुमार जैन, उमेश सिंघल, सतेंद्र पाल, नीरज ऐरन, नरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, आदेश सैनी, मनोज त्यागी, ऋतु चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें