फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप पुरस्कृत कहानियों में शामिल हुई डा. शमीम की कहानी ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप पुरस्कृत कहानियों में शामिल हुई डा. शमीम की कहानी ईद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय कहानी (लघुकथा) प्रतियोगिता में टॉप पुरस्कृत कहानियों में हास्य व्यंग्य कवि डा. शमीम देवबंदी की कहानी ईद को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डा. शमीम देवबंदी की इस उपलब्धि पर साहित्यकारों, कहानीकारों, शायरों और बुद्धिजीवियों ने हर्ष जताया है। समाजसेवी अशोक गुप्ता ने कहा कि डा. शमीम ने काव्य ही नहीं बल्कि गद्य विशेष तौर पर कहानी के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी कहानी ईद पुरस्कृत होने से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। चिकित्सक डा. एस.ए. अजीज ने कहा कि डा. शमीम ने साहित्य में नये आयाम स्थापित किए हैं। उनकी रचनाओं में हालात पर किए गए कटाक्ष खूब और साफ झलकते हैं। मुमताज अहमद ने कहा कि डा. शमीम की कई कथाएं न्यौता, सदमा, मां जुगनी आदि चर्चित एवं पुरस्कृत हो चुकी हैं। डा. सादिक देवबंदी ने कहा कि ईद कहानी को पुरस्कार मिलना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इनके अलावा डा. नसीम कादरी, नौशाद अली, नजम उस्मानी, दिलशाद अहमद, शुऐब कुरैशी, मनीष गुप्ता, फरमान, रिजवान सलमानी, डा. उसामा, दानिश अंसारी, हसीन अहमद, चांद देवबंदी, मुनीब अंसारी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें