फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने 43 करोड़ से अधिक का बजट का पारित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका ने 43 करोड़ से अधिक का बजट पारित किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका बोर्ड द्वारा सोमवार को वर्ष 2019-20 के लिए 43 करोड़ 34 लाख 47 हजार 500 रुपये की आय का बजट सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस प्रकार 10 लाख रुपये के लाभ का बजट पेश हुआ है।
विज्ञापन

चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि 14 वां वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में शासन द्वारा 1 करोड़ 81 लाख, 28 हजार 964 रुपये नगरपालिका को आवंटित किए गए थे। जिसके सापेक्ष 1 करोड़ 87 लाख 57 हजार 600 रुपये की कार्य योजना पालिका बोर्ड द्वारा स्वीकार की गई थी। जिसके अंतर्गत वार्डों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करना, नाली निर्माण, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों के लिए स्टीमेट बनाए गए। वर्ष 2019-20 के लिए आउटसोर्सिंग के ठेकों की ई-टेंडरिंग कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। नगर में शेल्टर होम की स्थापना हेतु भूमि दिए जाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में विभिन्न सड़कें गड्ढामुक्त करा दी जाएंगी। मोहल्ला अबुलमाली, मदीना कालोनी, शिक्षक नगर, मौ. किला, बडजियाउलहक, कायस्थवाड़ा, खानकाह, नेचलगढ़, फौलादपुरा, अब्दुलहक, भायला अड्डा, इंदिरा पार्क में फुटपाथ पर सीसी सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है। प्रकाश एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को संतोषजनक बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान सभासदों ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में ईओ विनोद कुमार, सुधा गांधी, शराफत मलिक, रूमा सैय्यद, मनोज सिंघल, मो. नौशाद, शबाना, वरीसा, धारा सिंह, शाह फैसल, मीनू कश्यप, समीर, असलम, आसिफ, डा. वाजिद, मजाहिर हसन, आरिफ अंसारी, हाजी मुस्तकीम, रूखसाना, राबिया आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें