फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय की गिरफ्तारी से ग्रामीण सन्न, सकते में परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले पिता, बेटा दोषी है तो कड़ी कार्रवाई हो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गांव इटावा निवासी संजय राठी उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी से जहां उसके परिजन सकते में हैं, वहीं ग्रामीण भी सन्न हैं। कोई भी उसके इतनी बड़ी वारदात में शामिल होने पर यकीन करने को तैयार नहीं है। हालांकि एटीएस व अमृतसर पुलिस के सुबूतों के आगे कोई कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा निवासी ओमवीर मध्यम जोत का किसान है, जो बड़े किसानों की जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। ओमवीर के परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। उसके बाद बड़ा बेटा संजय राठी उर्फ गुड्डू और छोटा बेटा शेखर है। इंटर पास संजय राठी छोटे भाई शेखर के साथ गांव में ही रहकर सेना में भर्ती की तैैयारियों में जुटा हुआ है। परिजनों के अनुसार इसी सिलसिले में वह अक्सर कई-कई दिन के लिए सेना भर्ती में शामिल होने जाने की बात कहकर घर से निकल जाता था। सेना भर्ती में शामिल होने के उसके जुनून को देखते हुए किसी भी परिजन को उस पर कभी शको-शुबहा भी नहीं हुआ। शनिवार को भी संजय राठी का छोटा भाई शेखर सेना भर्ती में शामिल होने बरेली गया हुआ था, जबकि वह घर पर ही था। इसी दौरान दोपहर बाद यूपी एटीएस, अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल व बुढ़ाना कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और सीधे ओमवीर के घर पहुंचकर वहां मौजूद संजय राठी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के पूछताछ करने पर उसके अमृतसर में आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट में वांछित होने की ही जानकारी दी गई। शाम होते-होते संजय के खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने का मामला सामने आने पर ग्रामीण सन्न रह गए। वहीं, संजय के परिजन भी पूरे मामले से पूरी तरह अनभिज्ञता जताते हुए सकते में हैं। पिता ओमवीर का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि संजय इस तरह का काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि उनका बेटा सच में दोषी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका परिवार उसकी पैरवी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें