फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार्थ के लिए धर्म से भटक गया मानव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार्थ के लिए धर्म से भटक गया मानव
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज द्वारा ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी की भव्य बिनोली यात्रा निकाली गई, जिसका सर्वसमाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। ब्रह्मचारिणी ने कहा कि मानव स्वार्थ के लिए धर्म से भटक गया है, जिस कारण सब सुख होते हुए भी मानव के हृदय में शांति नहीं है।
विज्ञापन

कस्बे के नेमिनाथ जिनालय से निकाली गई बिनोली यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए मंगलापुरी मंडी पहुंची, जहां ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी ने जिनेंद्र भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंगलापुरी मंडी स्थित धर्मशाला में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए शिवानी दीदी ने कहा कि मन की शांति के लिए त्याग की भावना बेहद जरूरी है। जिसने भी जीवन में त्याग की भावना को अंगीकार किया, वह सीमित जीवन में भी सब कुछ पा लेता है। संयम को आत्मा का सहज स्वभाव माना गया है, लेकिन कलियुग में मानव संयम खोता जा रहा है, जिसके चलते उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले शनिवार रात सकल जैन समाज द्वारा मेहंदी व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सकल जैन समाज द्वारा ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी के पिता विनय जैन व माता सुशीला जैन का सम्मान भी किया गया। ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी, सरिता दीदी, गुड़िया दीदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, महामंत्री सतीश जैन, शांति ग्रुप के उपाध्यक्ष सचिन जैन, ललित जैन, नितिन जैन, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें