फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

मोरना। विद्युत बिल में बढ़ोतरी और बकाया बिलों पर मुकदमा दर्ज कराने तथा रात में अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों व ग्रामीणों ने भाकियू के बैनर तले विद्युत उपकेंद्र भोकरहेड़ी पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू ने बिजली अधिकारियों को धरने के बीच बैठाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोकरहेड़ी के भाकियू नगर अध्यक्ष उदयवीर सहरावत के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। अपर अभियंता ट्रांसमिशन धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता को बंधक बनाकर घंटों धरने पर बैठाए रखा। नगराध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को विद्युत बिल बढ़ोतरी कर भेजे जा रहे हैं। बकाया बिल को लेकर मुकदमे कायम किए जा रहे हैं। गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान न होने के कारण किसान को बिल देने के लिए परेशान कर रखा है। इसके अलावा रात में पावर कट ने और परेशानी बढ़ा दी है। इस दौरान विद्युत अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन। धरने पर देवराम भगत, रामपाल नेता, हरवीर बाबा, प्रमोद, बबलू, पुरण, नीटू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें