फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाएं
विज्ञापन

बुढ़ाना। भाकियू की किसान क्रांति यात्रा को लेकर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में घंटों विचार विमर्श हुआ। किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। बैठक में गौरव टिकैत व जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए।
विज्ञापन

तहसील परिसर में बार संघ के मीटिंग हाल में बुढ़ाना ब्लाक के भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाली किसान क्रांति यात्रा को लेकर विचार विमर्श हुआ। मीटिंग में गौरव टिकैत व राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं को किसान क्रांति यात्रा की विस्तर से जानकारी दी। 23 सितंबर को हरिद्वार से चलने वाली किसान क्रांति यात्रा में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की बात कही गई। बुढ़ाना के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि तहसील के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसान क्रांति यात्रा में शामिल होंगे। कुछ कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचेंगे। बाकी कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर से शामिल होंगे। गौरव टिकैत ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से सरकार को किसानों की ताकत का अंदाजा हो जाएगा। बैठक में यासीन, बिजेंद्र, मंगेराम, सुरेंद्र, अनिल, चंद्रपाल, बाबूराम, केपी ठेकेदार, सुभाष बालियान, सुधीर सहित सैकडों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें