सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया
खतौली। श्रीराम पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को चार श्रेणी में बांटा गया। नर्सरी से यूकेजी, कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई। प्रथम श्रेणी में माही को प्रथम, अनन्या को द्वितीय, हर्ष को तृतीय स्थान मिला। द्वितीय श्रेणी में अर्नव प्रथम, इलमा द्वितीय, शानू तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय श्रेणी में उदय प्रथम, मुस्कान द्वितीय, अर्शदीप तृतीय रहे। चतुर्थ श्रेणी में मनीषा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, सुखविंदर तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक समिति में अनुराधा चंद्रवंशी, अर्चना, विद्यालय चेयरमैन रामरिक्षपाल, प्रबंधक नवीन चंद्रवंशी रहे। प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी, प्रवीण चंद्रवंशी आदि का सहयोग रहा। उधर, गांव मोहददीनपुर में अमन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील उपाध्याय, भावना उपाध्याय आदि का सहयोग रहा। आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अपूर्वा प्रथम, सलोनी द्वितीय, राबिया तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन लिया। नंदनी कौर, रेनू उपाध्याय, बबीता, राखी उपाध्याय, विनिता, मीना शाह, सोनिया, भारती, विशाखा, इंशा खान, मनीषा आदि का सहयोग रहा। प्रबंधक नवीन कुमार उपाध्याय ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
राखियां वीर सैनिकों के नाम समर्पित
खतौली। गांव जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया द्वारा राखी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने राखियां देश के वीर सैनिकों के नाम समर्पित की, जो देश पर जीवन समर्पित करने को दिन रात तैयार हैं। जिसमें यशी, अनंत धीमान, अनन्या, शगुन उपाध्याय, मेहविश, दक्ष, तनु, वंश, अंतरा, अनु, उम्मेहबिबा, आफिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंश, शान्तनु, अनोखी, लक्ष्य नायक, हर्षित, खुशी, प्रज्ञा, वंशिका धीमान, विशाखा आदि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनु, अनुश्री, उपवन, मानवी, खुशी, यश, शान्तनु, आराध्या, परी, वैष्णवी, आर्य, वंशिका, विशाल, सुधांशु और दिव्या आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आजाद सिंह, धीरज बालियान, जितेंद्र कुमार, कपिल कुमार, विजय पंवार, सुरेखा, मंजूला, रजनी, पुनिता, इंदू, शहिन, पूजा, हुमा, पूजा, शिखा, रुबी, शालिनी, बबीता, जौली, गौरव आदि का प्रतियोगिता को सफल बनाने में बड़ा योगदान रहा।