फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस महीने से अधर में लटका है पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दस महीने से अधर में लटका है पुल का निर्माण
विज्ञापन

रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन स्टेट हाईवे 58 पर रोहाना में करीब दस महीने से पुल व सर्विस रोड का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि टोल पर टैक्स बदस्तूर वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे-58 पर रोहाना में करीब पांच सौ मीटर लंबे पुल व सर्विस रोड का निर्माण नक्शे के आधार पर किया जा रहा था। करीब दस माह पूर्व व्यापारियों ने भाकियू के बैनर तले करीब एक सप्ताह तक धरना देकर यहां मिट्टी के पुल के बजाय पिलर के पुल का निर्माण कराने की मांग की थी। इसके चलते यहां पुल व सर्विस रोड का निर्माण कार्य बंद हो गया था, जबकि रामपुर तिराहे से गागलहेड़ी तक के 53 किलोमीटर तक मार्ग का निर्माण समाप्त हो चुका है। पुल व सर्विस रोड के निर्माण को लेकर भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह व पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल डीएम समेत कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक सहमति नहीं बनी है। यहां अधूरे पुल के बराबर में एक तरफ की सर्विस रोड भी बारिश के चलते बेहद खराब हो चुका है, जबकि इसी से दोनों तरफ के यातायात का संचालन हो रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने बाद शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा, जिसके बाद मुसाफिरों को ओर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, कार्यदायी कंपनी के मैनेजर राजेश रंजन का कहना है कि यहां कंपनी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद यहां से सामान दूसरी साइट पर भेजा जा रहा है। अब करीब दो साल बाद ही नक्शे के आधार पर यहां सर्विस रोड पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल, सर्विस रोड व नाले के निर्माण में अब तक करीब 15 करोड़ की लागत आ चुकी है। यदि किसान सहमत होते हैं तो करीब सात करोड़ की लागत से पुल निर्माण का काम भी पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें