फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडिय़ों का सैलाब अपनी मंजिल की ओर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सारे कष्टों को सहकर भोले बढ़े शिवालयों की ओर
विज्ञापन

मोरना। भोपा गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों का सैलाब बढ़ता ही जा रहा है। भोलों की सेवा को लेकर मोरना क्षेत्र के गांव की ओर से शिविरों का आयोजन किया गया है। वहीं, हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़िये मंगल गीत भजन और नाचते गाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए। शिव भगत भोली भी रिमझिम बारिश में भीगते हुए पैरों में पड़े छालों की परवाह को आस्था और भक्ति ने दरकिनार कर दिया है।
सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हरिद्वार तीर्थ नगरी से करोड़ों की संख्या में शिवभक्त गंगा में स्नान कर कांवड़ लाकर पुण्य अर्जित करते हैं। मनोकामना पूरी होने की आस में कांवड़ को लाने की प्रतिज्ञा कर अपने परिवार आदि के लिए खुशहाली के लिए भारी कष्ट सहते हैं। 26 जुलाई से भोपा गंगनहर पटरी पर दूरदराज राज्यों के कांवड़िये कांवड़ लेकर गुजरने प्रारंभ हो गए थे। भोपा थाने की सीमा गंगनहर पटरी निरगाजनी झाल से लेकर जौली व जटवाड़ा नहर पटरी पर ग्रामीणों की ओर से कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। निरगाजनी झाल पर गांव रहमतपुर, गड़वाड़ा, सिकंदरपुर, बसेड़ा आदि के शिविरों में सैकड़ों कांवड़िये स्नान कर आनंद उठा रहे हैं। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना के शिविर में कांवड़िय़ों के आराम करने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। बेलड़ा गांव की ओर से दो कांवड़ शिविर लगाए गए। सैयद समाज के लोग निस्वार्थ भाव से भोलों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। बेलड़ा पुल से आगे रोहना शुगर मिल की ओर शिविर का आयोजन किया हुआ है। भोपा पुल से पहले भोपा के ग्रामीणों की ओर से शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। वहीं, भोपा पुल पर सेवार्थ क्लब भोपा की ओर से विशाल शिविर लगाया गया। इस्सोपुर ,अथाई, ककराला, रहकड़ा, बेहड़ा थ्रू, कादीपुर आदि के ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। नगंला बुजुर्ग पुल के निकट तितावी शुगर मिल की ओर से आयोजित शिविर में गांव पटोली, रूडक़ली आदि के गांव मुस्लिम समाज के लोग सेवा भाव में जुटे हुए हैं। जौली झाल नोदरा पुल पर गांव जौली की ओर से निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर और गांव तिस्सा अलीपुर के सहयोग से अन्य कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया
खतौली। एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, कानूनगो ओमप्रकाश, बीडीओ बीपी सिंह आदि अपनी टीमों के साथ कांवड़ मार्ग पर शासन प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने में लगे हुए हैं। वहीं. सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह, यतेंद्र सिंह, दरोगा बालेंद्र सिंह, रोदास सिंह आदि के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर डॉग स्क्वॉड की टीम ने निरगाजनी बेलड़ा, भोपा, जौली समेत अन्य शिविरों में छानबीन की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें