फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का सुरभि परिवार 12वीं कांवड़ लेने हरिद्वार निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ का सुरभि परिवार 12वीं कांवड़ लेने हरिद्वार निकला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बेटी बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मेरठ की स्वयंसेवी संस्था सुरभि परिवार 12वीं बार कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहा है। मेरठ से हरिद्वार तक विभिन्न स्थानों पर रुककर बेटी बचाओ के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सुरभि परिवार से जुड़े लोगों ने हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते समय नगर में 71 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ के सामने कार्यक्रम कर लोगों को बेटी बचाओ के लिए जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश तलवार ने बताया कि बेटी बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वेे 12वीं बार कांवड उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को बेटी बचाने के लिए प्रयास करने होंगे, तभी लिंग अनुपात में समानता आ सकेगी। विगत 25 वर्षों से इस मुहिम को लेकर सुरभि परिवार देश के 120 शहरों से अधिक में कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं। नगर में जानसठ तिराहे पर रुककर सुरभि परिवार ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दिशा तलवार, संदीप, बाबू, हर्षवर्धन, मंजू कोहली, हिमांशी सिंह, सिम्मी कोहली, यश तलवार, हर्ष सोम, दीक्षा, अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें