फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप पर किसान की करंट की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव कितास में नलकूप पर गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव कितास निवासी किसान श्रीपाल (45) पुत्र प्रकाश रविवार की देर रात किसी समय अपनी नलकूप पर गया था। सोमवार की सुबह होने पर भी वह घर पर नहीं लौटा, तो उसका छोटा भाई सुरेंद्र उसे देखने के लिए नलकूप पर पहुंचा। सुरेंद्र ने देखा कि उसका भाई जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसने अपने भाई को उठाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठा, तो उसने इसकी सूचना गांव में परिजनों को दी। परिजन श्रीपाल को उठाकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। श्रीपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। परिजनों ने श्रीपाल की करंट लगने से मौत की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि श्रीपाल रात में किसी समय नलकूप पर पानी चलाने के लिए गया था। हालांकि वहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से उसकी पत्नी रजनी और बच्चों पायल और सागर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें