फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहभागिता जरुरी-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसहभागिता जरूरी : एसएसपी
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट परिसर में क्षेत्र के एस-7 व एस-10 सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों तथा जिम्मेदार नागरिकों की आयोजित बैठक में एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि पुलिस सहित प्रशासन के सभी कार्यों को संपन्न कराने के लिए जनसहभागिता जरूरी है।
बैठक में एसएसपी ने आह्वान किया कि आने वाले कांवड़ मेले को अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करते हुए सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। गांव व क्षेत्र के आपसी छोटे छोटे झगड़े स्थानीय स्तर पर ही हल किए जाएं। अपराधियों की सूचनाएं समय पर पुलिस को दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ डा. राजीव कुमार, इंस्पेक्टर केपीएस चाहल, भूपेंद्र राठी, पूर्व प्रधान कुलबीर सिंह, नरेंद्र त्यागी, देवराज पंवार, अरविंद कुमार दीक्षित, ओएन तिवारी, विजय राज सिंह, सोकिन्द्र प्रधान, मोनू प्रधान, नकुल उपाध्याय, मास्टर सोविंद्र, संजीव राठी, विकास बालियान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल ने 11 करोड़ का भुगतान भेजा
मंसूरपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि किसानों का इस वर्ष का 21 से 26 मार्च तक का 11 करोड़ रुपये का भुगतान भेज दिया गया है। शेष भुगतान भी शीघ्र करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें