बुरादा, पेमर मैसी से बनाया योगी का चित्र
मुजफ्फरनगर। कला कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैन गर्ल्स कॉलेज की प्रवक्ता अर्चना आर्य ने नवोदित कलाकारों को म्यूरल बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया। बुरादा और पेपर मेंसी से खूबसूरत आलेखनों के बीच योगी को भावपूर्ण मुद्रा में उत्कीर्ण कर योग के प्रति श्रद्धा प्रकट की।
मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज में ललित कला अकादमी के सहयोग से कलांगन की कार्यशाला में कला एवं योग को सार्थक अभिव्यक्ति प्रदान की। अर्चना आर्य ने बाल एवं युवा कलाकारों को कला की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर योग चित्र श्रृंखला का निर्माण कर एक भव्य कला प्रदर्शनी के माध्यम से अपने भावों को अभिव्यक्ति प्रदान की। संयोजक डॉ महावीर सिंह ने कहा कि कलाकार योगी ही होता है। कार्यशाला में इसका आभास आसानी से हो जाता है। ज्योति, सोनिया, वर्षा, पूनम, विकुल, मधुलिका, अनिल सैनी, पुनीत, विधि जैन, सौम्या, सांची, मेधा, अविका, तनवी, तम्सा, मुकेश, शिवानी, गिरीश पांडेय, रविंद्र, चांदवीर, विमल, स्वर्णिका आदि रहे।
-