बसों के पहिये थमे, नहीं मिले यात्री
मुजफ्फरनगर। ईद पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से रोडवेज की आय प्रभावित हुई। मुस्लिम चालक और परिचालकों के अवकाश के कारण 20 बसों का संचालन नहीं हो सका। शनिवार को मुजफ्फरनगर डिपो को आय में करीब पांच लाख का घाटा हुआ।
शनिवार को ईद का पर्व मनाया गया। एक तो त्योहार, दूसरे ईद का सरकारी अवकाश, इसी कारण यात्री कम ही सफर पर निकले। इसका असर रोडवेज की आय पर पड़ा। मुस्लिम कर्मचारियों के अवकाश के कारण डिपो के बेडे़ में शामिल 20 बसें खड़ी रही। इनमें नौ रोडवेज तथा 11 अनुबंधित बसें शामिल रहीं। बाकी बसों का संचालन हुआ, मगर यात्री कम ही मिले। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण बसों के लौट फेर के चक्कर कम कर दिए गए। यात्री कम होने के कारण डिपो को शनिवार को करीब पांच लाख का घाटा हुआ।
राजकुमार तोमर वीआई बनाए
मुजफ्फरनगर। एआरएम बीपी अग्रवाल ने राजकुमार तोमर को फिर से वाहन आवंटन प्रभारी (वीआई) बनाया है। वो महेेंद्रपाल के साथ शिफ्टों में इस कार्य को देखेंगे।