फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के एक चिकित्सक पर एक वर्ष तक लगातार दुष्कर्म करने तथा 15 दिन पूर्व उसकी किशोरी बेटी पर बदनीयती रखने का आरोप लगाया। शिकायत करने पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चिकित्सक पर मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व वह गांव के एक चिकित्सक से इलाज कराने गई थी। इलाज के बहाने आरोपी चिकित्सक ने उसके साथ दुराचार किया और नशे के इंजेक्शन देकर उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने इस वीडियो की आड़ में महिला को ब्लैकमेल करना प्रारंभ कर दिया और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का पति बिहार में कपड़ा बेचने का काम करता है। आरोप है कि 24 मई की रात को आरोपी चिकित्सक ने उसकी किशोरी बेटी पर बदनीयत से उससे घर से बाहर जाने के लिए कहा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी डाक्टर ने उसकी बेटी से भी दुराचार करने की इच्छा जताई। पीड़िता ने अपने पति को फोन द्वारा घर बुलाया और 28 मई को पति के घर आने पर सारी घटना बताई। महिला का कहना है कि एक जून को वह थाने पहुंची, लेकिन थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, डाक्टर का कहना है कि उसके शिकायतकर्ता महिला पर 5600 रुपए उधार थे। रुपए मांगने पर महिला ने उस पर रेप का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें