जैन कन्या मंडी में लगा नेत्र शिविर
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब संस्कृति ने वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में लगाया। बच्चों के नेत्रों का परीक्षण किया गया।
शिविर में डॉ मयूर अग्रवाल, डॉ अरविंद संगल ने स्कूल के बच्चों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया। शिविर में मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हरि गुप्ता रहे। सपा नेता गौरव स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने शिविर प्रारंभ किया। क्लब सचिव डॉ नितिन जैन ने बताया कि क्लब के द्वारा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई जाती रही। नगर में दो प्रमुख स्थानों पर शीतल जल सेवा के लिए ठंडे पानी की मशीन लगाई गई। शिविर में मुख्य रूप से गौरव पाठक, डॉ नितिन जैन, विनीत गुप्ता, देवेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मित्तल, संदीप मित्तल, सचिन गोयल, प्रदीप शर्मा, मनोज यादव, विपिन पराशर, अक्षय मित्तल, प्रवीण गुप्ता, मनु जैन, गौरव जैन, समकित जैन, डॉ मनीष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।