फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के जीएम को गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेजो

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सर्व जातिय तिसंग बावना मंच के पदाधिकारियों और किसानों ने घटतौली के मामले में नामजद आरोपी मिल के जीएम को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसील में सोमवार को मंच के पदाधिकारी व किसान एकत्र को एसडीएम अतुल कुमार से उनके आफिस में मिले। उनको ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि 28 अप्रैल को शुगर मिल में गांव तुलसीपुर निवासी किसान विमल किशोर ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर मिल में आया था। मिल के कांटे पर किसान ने 50 किलो की घटतौली पकड़ ली थी। इस घटतौली को लेकर सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह ने मिल के जीएम डॉ. अशोक कुमार के विरुद्ध थाने में घटतौली का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पूर्व भी घटतौली पकड़ी जा चुकी है। मंच के पदाधिकारियों व किसानों से एसडीएम से नामजद आरोपी जीएम को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंच 25 मई के बाद आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में मंच के मंत्री चौधरी उधमसिंह, भारतवीर आर्य, धीरसिंह, ब्रिजेश, ओमवीर, रामनिवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें