एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेंट एवं कॉमर्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बीमारियों के बचाव के उपाय बताए।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. श्रवण गर्ग, डॉ. संजीव तायल, राजीव पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ आलोक कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की कुंजी है। बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है। तनावभरी जिंदगी में मनुष्य अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बाद जागरूकता, कैंप, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम का संचालन पारुल कुमार ने किया। उधर, एसडी कालेज ऑफ कॉमर्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने सलाद, फल-फ्रूट आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हुई प्रतियोगिता में बरखा प्रथम, ज्योति द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. मोहिनी पंवार, शिया पाल, स्वाति सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
मौके पर डॉ. दीपक मलिक, डॉ. नावेद अख्तर, डॉ. रावि, डॉ. रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, मोनिका, मानसी, अंजलि, पूनम, वंदना मलिक, सुकीर्ति बाटला आदि मौजूद रहे। उधर, डीएस पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार हुआ। जिसमें वक्ताओं ने कैंसर, मधुमेह, मोटापा आदि बीमारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या संतोष जैन, एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने बच्चों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। बच्चों को तंबाकू, धूम्रपान आदि से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों को सामूहिक जन्मदिन मनाया
प्राथमिक पूर्वी पाठशाला में 30 बालक-बालिकाओं का जन्मदिन मनाया गया। आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश ने बच्चों को अनेक जानकारियों देकर उनका ज्ञानवर्धन किया। इस दौरान बच्चों को अनेक उपहार देकर खुशियां बांटी गई। कार्यक्रम में महबूब आलम, जयकरण, चौधरी पूनम शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, शशिबाला, नीलम, लोकेश चंद्रा, कमल गोयल आदि मौजूद रहे।