फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीसीओ राठी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी के पद से रिटायर्ड रामपाल सिंह राठी का शुक्रवार शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनका परिवार दक्षिणी सिविल लाईन में रहा है। धीराहेड़ी निवासी रामपाल सिंह का अंतिम संस्कार सुबह आठ बजे नई मंडी स्थित श्मशान घाट में किया जायेगा। रामपाल राठी के एक बेटा अमित राठी और बेटी अंजू राठी हैं।
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया ने की पहल
मुजफ्फरनगर। बैंक ऑफ इंडिया ने शेरपुर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जागरूक किया। शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक प्रबंधक अमित नैनवाल ने ग्रामीणों को कैशलैस सेवाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों के सवालों का जवाब देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। प्रधान अब्दुल जब्बार ने अधिकारियों का आभार जताया।
माहेश्वरी सभा की बैठक एक को
मुजफ्फरनगर। माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री श्रीगोपाल माहेश्वरी ने बताया कि एक अप्रैल रविवार को सुबह दस बजे माहेश्वरी सभा की बैठक भोपा रोड स्थित एक फार्म हाउस पर होगी। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर सोनी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें