फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक निकाह में 21 बेटियां हुई विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक निकाह में 21 बेटियां हुई विदा
विज्ञापन

भौराकलां। गांव सावटू में सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया। 21 बेटियों को बाबुल के आंगन से खुशियों की बौछार कर विदा किया गया। आयोजन में हिंदू समाज के लोगों को मुख्य योगदान रहा। इस दौरान गांव में आपसी सौहार्द का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

गांव के प्राइमरी स्कूल में हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज की 21 कन्याओं का सामूहिक निकाह का आयोजन किया। गांव सावटू व आसपास के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। सामूहिक निकाह के दौरान मुस्कान, आस्मा, नाजमा, हीना, परवीन, जाहिदा, शमीना, गुलिस्ता, आस्मीन, हसिमा, इद्रीश, जुमिंया और सोनिया, शाहपुर की आबिदा, बिडोली की निशा, पलड़ा की शमा, उमरपुर की मुर्शीदा, बुढ़ाना की अंजुम, कैराना की शबनम, शामली की इमराना, गुजरपुर की आमना का निकाह कराया गया। मौलवी ने सामूहिक रूप से निकाह पढ़ाया। निकाह के बाद लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को दुआओं से नवाजा। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बंसल ने सभी नव दंपतियों को घरेलू सामान वितरित किया। समारोह में ग्राम प्रधान सिद्धार्थ बालियान, सुमित, रामशरण, फेरू सिंह, अंकित, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें