फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद से मारपीट की घोर निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद से मारपीट की घोर निंदा
विज्ञापन

खतौली।
पटेल जागृति मंच की बैठक में वक्ताओं ने पालिका सभासद मनोज कुमार वर्मा के साथ चेयरमैन पति व उसके साथियों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की घोर निंदा की।
मोहल्ला सैनीनगर में धनसिंह गुर्जर के आवास पर बुधवार को पटेल जागृति मंच की बैठक में बाबा रतनसिंह ने कहा कि सभासद मनोज कुमार वर्मा के साथ हुई घटना अमानवीय व निंदनीय है। गुर्जर समाज आशा करता है कि चेयरमैन पति अपने व्यवहार में सुधार करेंगे और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। मास्टर जयपाल सिंह की अध्यक्षता व सुशील गुर्जर के संचालन में हुई बैठक में मास्टर बाबूराम, धनपाल, भीमसिंह, मास्टर अमरेश सिंह, तेजपाल सिंह, सत्येंद्र आर्य, राजकुमार, आदेश मोतला, दिमाग सिंह, दिनेश गुर्जर, राकेश फौजी, प्रदीप कुमार, हरेंद्र प्रधान, सुशील, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मंगत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जन्म कल्याण महा महोत्सव 29 मार्च को
खतौली। नगर में महावीर जन्म कल्याण महामहोत्सव 29 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ा बाजार स्थित सराफान जैन मंदिर से इसी दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व धार्मिक विधान, भक्ति संगीत व प्रश्चमंच के कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी समिति के मंत्री अरुण जैन ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें