फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और मीडिया के बीच रहे समन्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और मीडिया के बीच रहे समन्वय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मीडिया का अहम रोल है। जिले में प्रशासन और मीडिया के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने और विभिन्न विभागों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाएगी। बैठक के माध्यम से जहां पत्रकारों की समस्याओं की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी, वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से उन्हें अवगत कराया जाएगा। समिति सदस्यों ने मांग रखी कि ग्रामीण क्षेत्रों में थानों पर पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि पत्रकार उत्पीड़न संबंधित कोई प्रकरण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें