मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा, जानसठ रोड के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लोगों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।
कई कालोनियों के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। वक्ताओं ने कहा कि जानसठ रोड, भोपा रोड आदि पर बनी इंडस्ट्रियां पॉलिथीन का प्रयोग कर रही है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे लोगों में अनेक बीमारियां पनप रही है। कई बार क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड को अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर प्रदूषण से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान निजाम, धर्मवीर, सुशील, हकीम, आसिफ, निर्मल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण को लूटा
मीरापुर/पुरकाजी। गांव कासमपुर खोला में शराब के ठेके से शराब खरीद कर जा रहे ग्रामीणों को युवकों ने घेर कर पीटा और उसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित की जेब से युवक 1500 रुपये लूट कर ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है, लेकिन तब तक युवक फरार हो गए। उधर, पुरकाजी में धर्म सिंह उत्तराखंड में कृषि अधिकारी है। शुक्रवार को वह बस में सवार होकर पुरकाजी आ रहे थे। गांव भोकरहेड़ी के रास्ते में जेब कतरों ने उनकी जेब काट ली। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।