मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में स्काउट गाइड कैंप का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को कैंप में रिक नॉट, मैजिक नॉट का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल में आयोजित कैंप में कक्षा चार तक के बच्चों ने भाग लिया। स्काउट से जुडे़ भारत भूषण और रेनू, और अंकित ने विद्यार्थियों को रिक नॉट, मैजिक नॉट और पेट्रोल सिस्टम आदि गतिविधियां कराई। प्रार्थना एवं कविताओं के द्वारा देश प्रेम की भावना का आह्वान किया गया। फ्लैग सेरेमनी में ध्वज शिष्टाचार से संबंधित बातें विद्यार्थियों को सिखाई गई। शिक्षक राजीव सक्सेना एवं अनीता मित्तल का योगदान रहा। इंचार्ज रेनू गोयल ने कहा कि स्काउट का कैंप बच्चों में देश भक्ति की भावना पैदा करता है। सामाजिक गतिविधियों में बच्चों की सक्रियता बढ़ती है।