ग्रामीणों ने नाराजगी जताई
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाले महिला के साथ जंगल में दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है, जिसको लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है।
बुधवार को जंगल में दिनदहाड़े महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुराचार किया था। महिला के पति ने आरोपी के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भोपा थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।