मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में चल रही सात दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन छात्राओं ने एक्रेलिक पेंटिंग्स के गुर सीखे। कला विशेषज्ञों ने छात्राओं को चित्रकला के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए इसकी बारीकियों को समझाया।
कॉलेज के चित्रकला विभाग में आयोजित कार्यशाला के चौथे दिन मुख्य अतिथि गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज के एशोसिएट प्रोफेसर डॉ हेमंत राय और भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ बसंत कुमार रहे। प्राचार्या डॉ. सीमा जैन और कन्वीनर डॉ निशा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को व्याख्यान के दौरान कला के मूल सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। एसडी डिग्री कॉलेज के एशोसिएट प्रोफेसर बसंत कुमार ने छात्राओं को एक्रेलिक पेंटिंग्स बनाने के गुर सिखाए। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने की। डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. वंदना वर्मा, अर्चना, निधि सिंहवाल, मेघा वर्मा, सोनम, सविनिका, प्रिया सैनी, प्रीति, साक्षी, माधुरी, यासमीन, डोली, आनम, स्वाति कश्यप, वैशाली, अविका, तनवी, आस्ती, रोहिणी, वर्षा, विनीता, नेहा सिंह, माहेनूर, ईशा सिंहवाल, आरुषि, टिंसी ठाकुर और जीनत आदि का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।