जानसठ। क्षेत्र की पांच किसान सेवा सहकारी समितियों में चार समितियों पर निर्विरोध सभापति चुन लिए गए, जबकि सलारपुर समिति में सभापति पद के चुनाव में राजेंद्र निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। इस दौरान समिति पर दो थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
गांव सलारपुर समिति पर मंगलवार को सभापति पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव को लेकर आपस में खींचतान के चलते माहौल गरमा गया। प्रधान पक्ष के प्रत्याशी राजेंद्र के पास पांच वोट थी, जबकि दूसरे प्रत्याशी बाबूराम के पास चार वोट। विधायक विक्रम सैनी सुबह गांव में पहुंचे और पार्टी समर्थित प्रत्याशी बाबूराम के पक्ष में वोट डलवाने का दबाव बनाने लगे। विधायक के गांव में पहुंचने पर चुनाव में गड़बड़ी होने कि आशंका को लेकर प्रत्याशी राजेंद्र पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस ने लोगों को मतदान केंद्र से दूर हटा दिया। चुनाव में प्रधान के पति संजीव चौधरी गुट के प्रत्याशी राजेंद्र को पांच वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बाबूराम को चार मत ही मिले। समिति के चुनाव अधिकारी राहुल ने राजेंद्र को एक मत से विजय घोषित किया और उप सभापति पद पर ढ़ासरी निवासी राजकुमारी को विजय घोषित किया।
जानसठ सहकारी समिति दक्षिणी से सभापति अब्दुल रहमान उर्फ गुड्डू व उपसभापति कमला देवी निवासी भलेड़ी निर्विरोध चुने गए। सोंहजनी घटायन सहकारी समिति में सभापति पद पर उमेश देवी व उप सभापति पद पर सुशील कुमार। तिसंग सहकारी समिति से सभापति पद पर राजन वालिया व उपसभापति पद पर बेगराज सिंह। नंगला मंदौड़ सहकारी समिति से सभापति पद पर सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह को निर्विरोध घोषित किए गए।