फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी चोरी रूकने पर मिलेगी पर्याप्त बिजली:सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने से ग्रामीण परिवेश में नए बिजलीघरों की सौगात मिली है। जिले में 40 फीसदी बिजली चोरी रुकने पर ही निर्बाध आपूर्ति संभव होगी।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने चरथावल कस्बे की आपूर्ति के लिए 4.12 करोड़ रुपये की लागत से बने नए 33/11 केवीए के लोकार्पण किया। कहा कि जिले में फैक्ट्रियों में अब बिजली चोरी पर लगाम लग चुकी है। इसके बावजूद 40 फीसदी चोरी की समस्या बनी है। तीन सालों में केंद्र सरकार की तीन योजनाओं के तहत जिले के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर हुए है। इससे नए बिजलीघर का निर्माण एवं अपग्रेडेशन तेजी से चल रहा है। विधायक विजय कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जिससे बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या से निजात मिल सकें। विधायक उमेश मलिक ने भी विचार व्यक्त किए। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने कस्बे में सुबह छह के स्थान पर सात बजे तक आपूर्ति कराने की मांग की। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि नए बिजलीघर में तीन फीडर संचालित है। जिसमें एक फीडर ने कार्य करना शुरू कर दिया है। दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नगरीय क्षमता बढ़ाने के लिए चरथावल को नए बिजलीघर की सौगात मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों से फीडर अलग होने से ओवरलोडिंग की समस्या भी खत्म होगी। संचालन अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा ने किया। एक्सईन शशांक शेखर, एसडीओ जयप्रकाश, राहुल पुंडीर, जेई ओपी कुशवाह, अरविंद मलिक, मनीष गर्ग, विकास आर्य, रामभूल पुंडीर, सुरेंद्र कश्यप, अजय वर्मा, विजय त्यागी, पंकज कश्यप, अनुज त्यागी, प्रशांत त्यागी, जितार्थ त्यागी, कुशलपाल, इसरार त्यागी, मिथुन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें