फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान जागरुकता पर नाटिका मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन कन्या नई मंडी में विज्ञान क्लब का कार्यक्रम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के जैन कन्या इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नाटिका मंचन के माध्यम से छात्राओं ने विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा की। बच्चों ने मॉडल भी बनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अंकित अग्रवाल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीआईओएस मुनेश कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि विज्ञान क्लब समाज में फैले अंधविश्वास और भ्रांतियों को दूर करने का काम कर रहा है। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में विज्ञान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारे देश में लोग अभी भी अंधविश्वास में जकड़े हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही जागरूकता आएगी।

परीक्षा परिणाम घोषित कराएं
बीएड सत्र 2013-14 के लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। प्रयोगात्मक परीक्षा आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट न आने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में रश्मि, सोनिया, अजय त्यागी, नीलम आदि रहे।
विज्ञापन


हिंदू महासभा करेगी फिल्म का विरोध
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा पद्मावत फिल्म को जिले में नहीं चलने देगी। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन पूरी ताकत के साथ फिल्म का विरोध करेगा। मंडल अध्यक्ष प्रवेश कुमार, प्रदेश सचिव अश्वनी बालियान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष साक्षी वर्मा, रेनू सिंह, गौरव सिंह, गीतांजलि सिंह, अमरीश त्यागी, नरेंद्र पाल आदि बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों को ड्रेस वितरित
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी सोमनाथ भाटिया मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें