फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकारी समितियों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। दो किसान सेवा सहकारी समिति तथा दो साधन सहकारी समितियों के संचालक पद हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का कार्य पूर्ण हुआ। चार समितियों के 36 संचालक पद हेतु 80 नामांकन पत्र जमा हुए। संचालकों के चुनाव हेतु मतदान, मतगणना और घोषणा 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति खेड़ामस्तान में नौ संचालक पद हेतु 23 नामांकन पत्र जमा हुए। निर्वाचन क्षेत्र कुरालसी से चार, खेड़ामस्तान से चार, डूंगर से दो, फतेहपरखेड़ी व सराय से एक, फुगाना से एक, रायपुर व सागडी से तीन, लिसाढ़ से तीन, लोई से चार तथा सरनावली निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन पत्र जमा हुआ। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना से नौ संचालक पद हेतु 20 नामांकन पत्र जमा हुए। साधन सहकारी समिति बड़ौदा से नौ संचालक पद हेतु 18 नामांकन पत्र जमा हुए। साधन सहकारी समिति खरड़ से नौ संचालक पद हेतु 19 नामांकन पत्र जमा हुए। किसान सेवा सहकारी समिति खेडामस्तान के निर्वाचन अधिकारी सोमदत्त ने बताया कि सभी सहकारी समितियों पर आज शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा कार्य पूर्ण हुआ। नामांकन पत्रों की जांच व वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन 22 जनवरी को होगा। 23 जनवरी को नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन व अंतिम सूची का प्रदर्शन होगा। संचालकों के चुनाव हेतु यदि आवश्यक हुआ तो मतदान, मतगणना व घोषणा 29 जनवरी को होगी। चुने गए संचालक बोर्ड के सभापति का चुनाव करेंगे। सभापति का चुनाव 30 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें