निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी सपा
मुजफ्फरनगर। सपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जनपद में पहुंचने पर गौरव स्वरूप का भव्य स्वागत हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर अपने स्वागत समारोह में गौरव स्वरूप ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे। निकाय चुनाव में जिले में सपा पहले नंबर पर रहेगी। पार्टी के सभी प्रत्याशियों को वह मेहनत के साथ चुनाव लड़वाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सतेंद्र सैनी, श्यामलाल सैनी, चंदन चौहान, पूर्वमंत्री उमा किरण, जिला प्रभारी गुलाम मोहम्मद, मिथलेश पाल, मुकेश चौधरी, काजी अरशद, राशिद सिद्दीकी, अब्दुल्ला राणा, नदीम, मुफ्ति जुल्फिकार, हाजी लियाकत, सूर्यप्रताप राणा, गौरव जैन आदि ने विचार रखे। संचालन खुर्शीद और जिया चौधरी ने किया।
-